February 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखण्ड: आय प्रमाण पत्र की वैधता अब 1 वर्ष होगी, आदेश जारी

  • आय प्रमाण पत्र की वैधता अब 1 वर्ष होगी
एनटीन्यूज़: उत्तराखण्ड शासन ने जन सामान्य की सुविधा के लिए आय प्रमाण पत्र की वैधता 6 माह के स्थान पर 1 वर्ष किए जाने सम्बंधी आदेश जारी कर दिए हैं।
अपर सचिव डॉ आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में लागू सेवा का अधिकार अधिनियम 2011 के अंतर्गत अधिसूचित सेवा आय प्रमाण पत्र की वैधता अवधि 6 माह के स्थान पर 1 वर्ष किए जाने हेतु आदेश जारी किए गए हैं।
अपर सचिव डॉ. आनंद श्रीवास्तव यह भी बताया कि पोर्टल पर आय प्रमाण पत्र का नया प्रारूप अपलोड किए जाने संबंधित कार्रवाई जल्दी सुनिश्चित की जाएगी।

About The Author