देहरादून, 06 जून: उत्तराखण्ड जल संस्थान के कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जलकल प्रांगण, 32 राजपुर रोड स्थित उत्तराखण्ड जल संस्थान कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के आवाहन पर किया गया, जिसमें पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन, मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन (प्रादेशिक), उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ तथा उत्तराखण्ड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, देहरादून के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं हितों की रक्षा के लिए सभी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से एक संयुक्त मोर्चा गठित करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से मोर्चे के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए वरिष्ठ कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
संयुक्त मोर्चा के सलाहकार के रूप में श्री गजेन्द्र कुमार कपिल, श्री विनोद कुमार वर्मा एवं श्री जयपाल सिंह चौहान को नियुक्त किया गया। वहीं मुख्य संयोजक का दायित्व श्री नन्द लाल जोशी को सौंपा गया।
संयोजक पद पर श्री मनोज बरगली, श्री मेहर लाल एवं श्री गिरीश चन्द्र जोशी को नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त सह-संयोजक के रूप में श्री राघवेन्द्र डोभाल, श्री यशवन्त सिंह रावत, श्री ज्योति कोटनाला, श्रीमती मोनिका रावत, श्री विमल भण्डारी, श्री अरविन्द कुमार, श्री सुदीप रावत, श्री विजय कुमार, श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री गगन शर्मा, श्री संजीव शर्मा एवं श्री अवनीश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त मोर्चा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा विभिन्न मांगों को प्रभावी ढंग से शासन एवं विभागीय स्तर पर उठाने का कार्य करेगा। सभी संगठनों ने एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प भी व्यक्त किया।



More Stories
कोटा: भारत विकास परिषद ने पर्यावरण प्रेमी देवानंद बैरवा का किया सम्मान
महाविद्यालय कोटद्वार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
हरिद्वार: उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ना लगाए जाएं स्मार्ट मीटर – बालेश्वर सिंह