देहरादून के परेड ग्राउंड में कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी दिखे जोश में वहीं कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भर गए । राहुल ने इस सभा की शुरुआत पुरोहितों के मंत्रोच्चार से कराई। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के नेता हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दिए। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करने से पहले जनरल बिपिन रावत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि उनके परिवार और उत्तराखंड के बीच कुर्बानी का गहरा रिश्ता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अकेले गंगा स्नान किए जाने पर भी प्रहार करते हुए कहा कि देश के कुछ पूंजीपति केवल पीएम मोदी की ब्रांडिंग करते हैं।
देहरादून में आयोजित विजय सम्मान रैली में बोलते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी को भी याद किया।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता की जेब से जो पैसा निकलता है वह सीधे पूंजीपतियों की जेब में जाता है।
कांग्रेस की इस रैली से गदगद राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मंच पर पीठ थपथपाई । राहुल गांधी ने अपने संबोधन में अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आज केंद्र सरकार विजय दिवस पर कार्यक्रम कर रही है लेकिन उसमें देश के लिए 32 गोली खाने वाले उनकी दादी इंदिरा गांधी का कहीं कोई नाम नहीं है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन