वन अनुसंधान संस्थान एवं भारतीय वानिक अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् , देहरादून के तकनीकी स्टाफ एसोसिएसन के विभिन्न पदों हेतु चुनाव सम्पन्न हुए।
इस चुनाव कायर्क्रम में तकनीकी स्टाफ एसोसिएसन के अधिकारियों एवं कमर्चारियों ने बढ चढ कर भाग लिया। विभिन्न पदो ंके लिए आयोजित चुनाव कायर्क्रम में अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार व उपाध्यक्ष पद हेतु मुकेश भटट चुने गए।
सचिव पद के लिए अमित कुमार सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की तथा संयुक्त सचिव के लिए राहुल चैहान विजेता घोषित किये गये। कोषाध्यक्ष में गोपाल सिंह बिष्ट को चुना गया।
कैटेगिरी 3 (सामान्य) के प्रतिनिधि पद हेतु जयपाल सिंह रावत निवार्चित घोषित किए गए व कैटेगिरी 3 (आईसोलेटेड) में पी0सी0 पाण्डे को प्रतिनिधि के रूप में निविर्रोध चुना गया।
कैटेगिरी 1 (सामान्य) पद में प्रशान्त पन्त ने जीत दजर् की व कैटेगिरी 1 (आईसोलेटेड) में रजत कुमार को प्रतिनिधि के रूप में निविर्रोध चुना गया। कैटेगिरी 2 (सामान्य) में विष्णु प्रसाद आचायर्, कैटेगिरी 2 (आईसोलेटेड) में विश्वनाथ को निर्विरोध चुना गया। तकनीकी स्टाफ एसोसिएसन का यह चुनाव डा0 अरविंद कुमार, चुनाव अधिकारी द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया।


More Stories
सावक मंच युवा मोर्चा की जिला व शहर कार्यकारिणी घोषित
महाविद्यालय मजरा महादेव द्वारा अर्धनारीश्वर घाट पर स्वच्छता अभियान एवं गंगा स्वच्छता संदेश रैली आयोजित
राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” सामूहिक गान कार्यक्रम का वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में भव्य एवं सफल आयोजन