January 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

एफआरआई देहरादून में हुआ कीट विज्ञान संग्रहालय एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शन केन्द्र का उद्घाटन

वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में कीट विज्ञान संग्रहालय एवं प्रौद्योगिकी प्रदशर्न केन्द्र का उद्घाटन आज दिनाक 15 जुलाई, 2022 को  माननीय श्री चंद्र प्रकाश गोयल, महानिदेशक एवं विशेष सचिव, वन, पयार्वरण एवं जलवायु परिवतर्न मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा श्री सत्य प्रकाश यादव, अतिरिक्त वन महानिदेशक (एफ0सी0), श्री अरुण सिंह रावत, महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् एवं डॉ. रेनू सिंह, निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान की उपस्थिति में किया गया।

सुश्री जी.एस. उमा, वैज्ञानिक, वन संरक्षण प्रभाग द्वारा संग्रहालय के संबंध मे महानिदेशक फॉरेस्ट को विस्तृत जानकारी दी गयी।

उन्होने बताया कि वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में यह संग्रहालय देश के सबसे पुराने कीट- विज्ञान संग्रहालयों में से एक है, जिसे औपचारिक रूप से 1930 में शुरू किया गया था एवं वतर्मान में इसका जीणोर्द्धार किया गया। इसमें लगभग 2000 प्रदशर्नियां (म्गीपइपज) हैं, जिनमें बीज, पौधे और लकड़ी के नमूने, विभिन्न कीटों, पौधों की सुरक्षा के उपकरण, विभिन्न प्रकार के कीटो के जाल, महत्वपूणर् गणों के कीट नमूने और वानिकी प्रजातियों के प्रमुख कीट शामिल है, जो कीटों से होने वाले नुकसान की प्रकृति को दशार्ते हैं।  संग्रहालय का मध्य भाग कीटो के प्राकृतिक आवास को दशार्ता है।

संस्थान के विस्तार प्रभाग के श्री रामबीर सिंह वैज्ञानिक-ई ने अन्य अन्वेषकों  के साथ प्रौद्योगिकी प्रदशर्न केंद्र में प्रदशिर्त प्रौद्योगिकियों के बारे में बताया।

 

About The Author