March 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

एफआरआई परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

 

जीतिन चावला, एनटीन्यूज़ : आज दिनांक 11 सितम्बर, 2021 को वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में राट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया।

इस अवसर पर वन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया तदोपरांत भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिाद् के महानिदेशक , वन अनुसंधान संस्थान- श्री अरूण सिंह रावत, इंदिरा गांधी राट्रीय वन अकादमी के निदेशक – श्री भारत ज्योति, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं एच0ओ0एफ0एफ0, उत्तराखण्ड- श्री राजीव भरतरी, भारतीय वन सवेर्क्षण के महानिदेाक- श्री अनूप सिंह, भारतीय वन्य जीव संस्थान के निदेाक- श्री धनंजय मोहन व उपस्थित अधिकारियों द्वारा श्रद्वांजली दी गई व श्रद्वासुमन अपिर्त किए गए।

वन शहीद दिवस के इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिाद् एवं वन अनुसंधान संस्थान के अधिकारी व वैज्ञानिक ने भी वन शहीदों को श्रद्वासुमन अपिर्त किए।

About The Author

You may have missed