लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में युवा संसद का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में किया गया।

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ० ललित मोहन पाण्डे ने छात्र-छात्राओं को युवा संसद में युवाओं की विभिन्न पदों पर भूमिका में प्रतिभाग हेतु उत्साहित किया ।

युवा संसद नोडल अधिकारी डॉ० गीता तिवारी पाण्डे ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा नियम परिनियम के विषय में जानकारी दी। युवा संसद के लोकसदन के देवेन्द्र सिंह बिष्ट अध्यक्ष के रूप में चुने गए ।

लोकसदन के अध्यक्ष ने सदन के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। लोकसदन में अमित पांडे प्रधानमंत्री, सुश्री कमला गोस्वामी गृह मंत्री, सुश्री यामिनी वित्त मंत्री, चन्द्रपाल रक्षा मंत्री, गौरव भट्ट शिक्षा मंत्री, सुश्री काजल कश्यप विदेश मंत्री, सुश्री सुशीला राणा स्वास्थ्य मंत्री, अंकिता कौर महिला सशक्तिकरण मंत्री, खुशी आर्या खेल मंत्री ने सत्ता पक्ष की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

युवा संसद में नेता विपक्ष की ओर से आशीष चौदसी नेता प्रतिपक्ष के नेता चुने गए तथा सुश्री दीक्षा, सुश्री पायल, सुश्री अंजली, सुश्री भावना, सुश्री पायल, सुश्री हेमन्ती, सुश्री लक्ष्मी, अमित सिंह, सौरभ बोरा, गोविन्द ने सदन के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सचिवालय के लिए सुश्री अंजली ठाकुर महासचिव, सुश्री हेमा, सुश्री तन्नु ठाकुर ने सचिव, अंकित पांडे एवं सुश्री शोभा जोशी ने चीनी प्रतिनिधि मंडल की भूमिका निभाई। सुश्री उर्मिला कोरंगा, आदित्य, कन्हैया भट्ट एवं पवन कुमार ने मीडिया की ओर से भूमिका निभाई।

प्रश्नकाल और शून्यकाल के दौरान विपक्ष की ओर से पेपर लीक, छात्रों और किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी, वंचित वर्गों के लिए उच्च शिक्षा हेतु सहायता, नई शिक्षा नीति की समस्याएं, संयुक्त राष्ट्र में भारत को स्थाई सदस्यता, हिंसा, महिला सुरक्षा, आतंकी घटनाएं, रोजगार, पहाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं, पलायन जैसे महत्वपूर्ण विषय उठाए गए।

भोजनावकाश के बाद महिला सुरक्षा व अवैध आव्रजन पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाया गया। तत्पश्चात चीनी प्रतिनिधि मंडल का स्वागत लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा किया गया। लोक सदन द्वारा लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक-2024 को संसद में पास किया गया। सदन को अध्यक्ष द्वारा 02 सितंबर 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया गया। युवा संसद प्रतियोगिता के निर्णायक प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. तारा भट्ट रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा कोटिया, द्वितीय स्थान देवेंद्र सिंह बिष्ट, तृतीया स्थान यामिनी जोशी और सांत्वना पुरस्कार चंद्रपाल एवं कमला गोस्वामी को दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र दीना हल्दूचौड़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोचन पाठक रिंकू, डॉ. मंजू जोशी, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. हेम चन्द्र पांडे, छात्र संघ के निवर्तमान पदाधिकारी, रोवर रेंजर्स, प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोचन पाठक ने युवा संसद प्रतियोगिता कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को समाज सेवा के लक्ष्य के साथ राजनीति में आगे बढ़ने की जानकारी दी। डॉ. तारा भट्ट ने छात्र-छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रमों में निरंतर बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला द्वारा प्रतिभागियों के परिणामों की घोषणा उत्साहित करते हुए की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता तिवारी पाण्डे के द्वारा किया गया।