एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 179 N हरिद्वार ने संस्था की एक अतिआवश्यक बैठक MELROW का आयोजन दिनांक 16अकटूबर 2022 को किया ।

बैठक की अध्यक्षता एली कुलभूषण सक्सेना डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने की और अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष एली अविनाश चंद्र ओहरी और विशिष्ट अतिथि एली डा.बी एस तोमर अंतराष्ट्रीय डायरेक्टर रहे । विशेष उपस्थिति एली मनोज गोयल इंटरनेशनल कमेटी चेयरमैन, एली सतीश अरोड़ा भूतपूर्व डिप्टी मल्टीपल काउन्सिल चेयरमैन, एली एंडो. राजकुमार चौहान भूतपूर्व अंतराष्ट्रीय सचिव, एली अरूण कुमार दादू चीफ डिस्ट्रिक्ट सलाहकार एवं चार्टर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली श्रीमती नीलम ओहरी की रही ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने एलायंस क्लब के लिए मेम्बर शिप ग्रोथ, क्लब ग्रोथ, मेंमबर शिप रीटेनशन , लीडरशिप क्वालिटी आदि पर विस्तार से जानकारी दी । एली अविनाश ओहरी ने भारत तथा विश्व के 22 देशो में होनेवाले एलाइजिंम और एलाएंस ग्रोथ के बारे में बतलाया
मुख्य सलाहकार एली दादू ने साइंस किवज की विशेष और विस्तृत जानकारी दी और बतलाया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इन वर्ष भिन्न भिन्न स्कूलों के 10,000 से ज्यादा छात्रो के भाग लेने की सम्भावना है।
इस MELROW meet में सभी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर, पीआरओ, रीजन और जोन चेयरपर्सन, डिस्ट्रिक्ट कमेटी चेयरपर्सनस , सभी क्लबों के अध्यक्ष व सचिवो ने भाग लिया।
सभा का संचालन डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव डा संजय तिरपाठी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली श्रीराम गुप्ता ने किया ।
नये सदस्यों श्री मनोज शर्मा , श्री भुवन चंद्र पंत और श्री चौहान को एली वी एस तोमर ने शपथ दिलाई और संस्था का पिन देकर सम्मानित किया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन