June 25, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, 104 खोए मोबाइल फोन बरामद

हरिद्वार:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन रिकवरी अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल और अन्य माध्यमों से कार्रवाई करते हुए खोए हुए 104 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

एसएसपी हरिद्वार ने सभी थाना प्रभारियों को CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर इन मोबाइल फोनों को अलग-अलग राज्यों से बरामद किया।

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों से रिकवर किए गए हैं।

बरामद मोबाइलों में से 37 मोबाइल ऐसे हैं, जिनके स्वामी दूर राज्यों में होने के कारण हरिद्वार नहीं आ सके। ऐसे मोबाइल फोन हरिद्वार पुलिस द्वारा कोरियर सर्विस के माध्यम से संबंधित मोबाइल स्वामियों तक पहुंचाए जाएंगे।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर कई राज्यों से आए लोगों ने कोतवाली नगर पहुंचकर हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस द्वारा मोबाइल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बरामद मोबाइल फोन का विवरण:
VIVO-23, OPPO-13, Samsung-11, Realme-09, Moto-02, Redmi-18, OnePlus-06, Tecno-02, Poco-02, Apple-04, IQ-03, Narzo-02, Itel-02 सहित अन्य 07 मोबाइल।

कुल बरामद मोबाइल फोन: 104
अनुमानित कीमत: 35 लाख रुपये

About The Author