March 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

ओंकारानन्द सरस्वती महाविद्यालय देवप्रयाग में हुआ ‘कॆॆरियर और रोजगार’ के प्रति जागरूकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन

ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में आज ‘कॆॆरियर और रोजगार के प्रति जागरूकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० प्रीति कुमारी ने डॉल्फिन इंस्टीट्यूट से आये हुए डॉ० चंचल गोयल, डॉ० सचिन का स्वागत किया तथा छात्र-छात्राओं के कैरियर के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा।

डॉ० चंचल गोयल ने जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा रसायन विज्ञान के छात्र-छात्राओं के लिए फार्मा इन्डस्ट्री में रोजगार के विषय में जानकारी दी और कहा कि सरकारी सेवा कॆ अतिरिक्त निजी क्षेत्रों विभिन्न फार्मा कम्पनियों में भी रोजगार के पर्याप्त अवसर है।

डॉ० सचिन ने कहा कि भौतिक विज्ञान, गणित आदि विषयों में शोध के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। बी० एस०सी० के छात्र-छात्राएं बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी, फूडटेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर के क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाश सकते हैं।

भूगोल विषय के छात्र-छात्राएं जियोलॉजिकल सर्वेक्षण आदि क्षेत्र में जुड़ सकते हैं तथा अर्थशास्त्र के छात्र-छात्राएं अकाउंटस नियोजन आदि से विभिन्न कम्पनियों में रोजगार ढूंढ सकते हैं।

गोष्ठी में महाविद्यालय के समस्त छात्र॒॒- छात्राएऺ डॉ दिनेश कुमार, डॉ० एम० एस० नौडियाल डॉ० सृजना राणा उपस्थित थे। गोष्ठी के अंत में डॉ० लीना पुऺडीर ने वक्ताओं को धन्यवाद दिया।

About The Author

You may have missed