आज दिनांक 23.02.24 को ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टि०ग० के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ प्रातः 10 बजे ऑनलाइन माध्यम से उच्च शिक्षा विभागन्तर्गत ‘उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों से जुड़े।
जिसमें शोध हेतु चयनित लाभार्थियों को मा० मुख्यमत्री जी के द्वारा डी०बी0टी0 के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की गई ।
इस कार्यक्रम में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की युवाओं हेतु कौशल विकास योजना “गौरव” के फ्लैग ऑफ़ इवेंट, उच्च शिक्षा विभाग के साथ समझौता ज्ञापन तथा मुख्यमंत्री जी के द्वारा संवाद किया गया।
कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉo अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 दिनेश कुमार टम्टा, डॉ एम0एन0 नौडियाल, डॉ० शीतल वालिया, डॉ० सोनिया, डॉ० सृजना राणा, डॉo दिनेश नेगी, डॉ0 प्रियंका, डॉ यतिन काला तथा समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण