February 22, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कटहरा बाजार व्यापार मंडल ने किया शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार की कार्यकारिणी का स्वागत

हरिद्वार: कटहरा बाजार व्यापार मंडल की और से नवगठित शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार की कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के संरक्षक सतीश विरमानी ने शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक व उनकी कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर महामंत्री सतीश भाटिया, उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, पराग चाकलान, शहर मंत्री कार्तिक शर्मा, कोषाध्यक्ष आकाश चौहान आदि उपस्थित रहे।

शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारी हित सर्वाेपरि है। व्यापारियों की लड़ाई विगत 25 वर्षों से लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार इस दिशा में कार्य करता रहेगा।

संरक्षक सतीश विरमानी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार व्यापारी हित में समर्पित भाव कार्य करेगा।

इस अवसर पर कटहरा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष हर्ष वर्मा, महामंत्री विवेक वर्मा, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल अरोड़ा, उपाध्यक्ष सनी सासरिया, भारत भूषण, लोकेश मेहता, सोमदत्त वर्मा, जयप्रकाश, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।

About The Author