कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में एक टेंट गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण वेल्डिंग स्पार्क बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना बुधवार सवेरे की है। बैरागी कैंप में प्रकाश टेंट हाउस में अचानक आग लग गयी।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटें उठने लगी। आग इतनी विकराल थी कि धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक नजर आया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया।
गोदाम के अंदर गद्दे, लकड़ी का सामान और कपड़े होने के कारण फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टीम के अथक प्रयासों के बाद काबू पर पाया जा सका। लेकिन आग बुझने तक गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए मायापुर फायर सेंटर से तीन और सिडकुल से एक फायर टेंडर मौके पर बुलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझाने में कामयाबी हासिल की। आग लगने के कारणांें की जांच की जा रही है।


More Stories
वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था की एक ज्वलंत समस्या, विद्यालय में बढ़ती है असुरक्षा: भरत गिरी गोसाई
हरिद्वार : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी सफलता, ‘वैक्यूम वेस्ट लीटर पिकर मशीन’ का सफल संचालन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में ‘महिला प्रकोष्ठ‘ समिति के तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन