देवेंद्र सक्सेना,कोटा: जनपद कोटा के महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारियों एवं जिला समन्वयक की बैठक का आयोजन दिनांक 08 मई 2026 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में किया गया।
बैठक का उद्देश्य वर्ष 2025-26 में आयोजित गतिविधियों की समीक्षा, नवाचारों पर चर्चा तथा भारत सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए फंड फ्लो TSA मॉडल की जानकारी प्रदान करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान के द्वारा की गई। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि श्रीमान् नवीन मित्तल, सहायक निदेशक, कॉलेज शिक्षा, परिक्षेत्र कोटा का स्वागत प्राचार्य सीमा चौहान द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
मुख्य वक्ता NSS के राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ. नरेन्द्र गुप्ता व जिला समन्वयक डॉ. रीना मीणा का स्वागत वरिष्ठ संकाय सदस्य श्रीमती प्रेरणा शर्मा व कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मिथलेश सोलंकी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के समग्र प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. यशोदा मेहरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। समीक्षा बैठक के मुख्य वक्ता डॉ. नरेन्द्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के उद्देश्य व कार्य प्रणाली को विस्तार से समझाया गया।
बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 में NSS कैलेंडर के अनुसार आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा किए गए विशेष नवाचारों एवं गतिविधियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम अधिकारियों ने बजट संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में असक्रिय इकाइयों की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा उन्हें सक्रिय बनाने के उपाय सुझाए गए।
बैठक में नए फंड फ्लो TSA मॉडल की विस्तृत जानकारी दी गई तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर सुझाव आमंत्रित किए गए। कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा NSS में नए कार्यक्रमों को शामिल करने, रिकॉर्ड संधारण एवं सूचना संकलन को व्यवस्थित करने संबंधी दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
बैठक में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। अन्त में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मिथलेश सोलंकी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. यशोदा मेहरा, डॉ. मिथलेश सोलंकी, डॉ. गिरेन्द्र पाल सिंह, डॉ. धर्मसिंह मीणा, श्रीमती अन्जु कविया, श्रीमती वंदना, श्री राजेन्द्र कुमार मीना, श्री देवेन्द्र कुमार सक्सेना एवं अन्य संकाय सदस्य तथा NSS स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।


More Stories
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा की कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों को दी पुष्पांजलि
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: चंपावत दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने ऋषिकुल तिराहे पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन