कोटा, 12 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कल्पना की उड़ान सेवा संस्थान की ओर से कोटड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में आम, बेलपत्र, हरसिंगार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष ज्योति कश्यप ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुनीता हरदावत ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित हो।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संस्थान की सदस्य जानवी, विद्यालय की अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
नैनीताल: महाविद्यालय कोटाबाग में ए.बी.एस.एस. साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन “संवाद प्रतियोगिता” आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी.कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत परिसर की दीवारों पर हुआ देशभक्ति-आधारित सज्जीकरण
राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में एक दिवसीय ओरियन्टेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन