June 10, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कांग्रेस खुद की गलती, निर्वाचन आयोग और सरकार के गले में नहीं डाल सकती – अरविन्द सिसोदिया

कोटा, 10 जून। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर हो रहे चुनाव में नामांकन फार्म की जाँच में, संलग्न शपथपत्र में जानकारी छुपाने के आरोप के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिये जाने पर कांग्रेस के द्वारा फैलाये जा रहे झूठ पर, राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ” कांग्रेस झूठ के नैरेटिव फैलाने के बजाय अपनी गलती और कांग्रेस पार्टी के आंतरिक षड्यंत्रों को स्वीकार करे।

सिसोदिया नें कहा कि ” मध्यप्रदेश कांग्रेस के अंदर राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर रहा असंतोष ही सुश्री नटराजन के नामांकन पत्र में त्रुटि का कारण बना है। जिसके चलते नामांकन रद्द हुआ। कांग्रेस को झूठे आधारों पर धरना प्रदर्शन के बजाय, अपने नामांकन पत्र भरने वाली टीम की गलती स्वीकार करनी चाहिए।

सिसोदिया ने कहा कि, “शपथपत्र प्रारूप में बहुत स्पष्टता से आपराधिक प्रकरणों की जानकारी मांगी जाती है, जिसमें पुलिस में दर्ज अथवा अदालत में लंबित प्रकरण की जानकारी देना अनिवार्य होता है। नटराजन का प्रकरण आपराधिक प्रकृति के रूप में अदालत में सूचीबद्ध है, जिसे छुपाया गया।वहीं जानकारी देनें का यह कानून भी न्यायालय के दिशा-निर्देशों पर आधारित है। इसलिए रिटर्निंग ऑफिसर पर किसी भी तरह का आरोप बेतुका है।

सिसोदिया नें कहा कि ” कांग्रेस को अपने चुनाव मैनेजमेंट, विधि अधिकारी और आपसी संगठन फूट को चुनाव आयोग के माथे मड़ने के बजाय स्वयं की गलती स्वीकार करनी चाहिए। चुनाव आयोग पर जबरिया दबाव बनाना गलत, संविधान और लोकतंत्र विरोधी है।

About The Author