कांवड़ चोरी होने से दुखी एक कांवडियें ने गंग नहर में अचानक छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से नहर से कांवडि़ए का शव बरामद किया।
मामला कल शुक्रवार का है पुलिस के मुताबिक कांवड़िया हरियाणा का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष थी। उसका नाम होशियार सिंह पुत्र महावीर सिंह था। वह कांवड़ में जल लेने हरिद्वार गया था। वहां से जल लेकर वह गंतव्य की ओर जा रहा था। गंग नहर पटरी पर लगे कांवड़ सेवा शिविर में उसने आराम किया।
थोड़ी देर रुकने के बाद जैसे ही होशियार सिंह आगे जाने के लिए अपनी कांवड़ उठाने के लिए पहुंचा तो वहां न तो उसकी कांवड़ थी और न ही रुपए। इससे वह परेशान हो गया। उसने काफी हंगामा भी किया।
वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की। इसके बाद अचानक उसने मेरठ के जानीखुर्द पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। यह देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पीएसी व ग्रामीण गोताखोरों ने कांवडि़ए की नहर में तलाश की। उसका शव बरामद होने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
एसपी देहात ने बताया कि कांवडियें को बचाने के लिए काफी कोशिश की गई, उसे समझाया भी गया लेकिन उसका कहना था कि कोरोना की वजह से वो कांवड़ नहीं ला पा रहा था। अब मौका मिला तो उसकी कांवड़ चोरी हो गयी। एसपी देहात ने बताया कि कांवड़ तो कोई चोरी नहीं करेगा, हो सकता है कि वह कहीं दूसरी जगह अपनी कांवड़ रखकर भूल गए हो।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन