कार की टक्कर से एक नाबालिग छात्रा की मौत हो गई। छात्रा मोर्निग वॉक के लिए घर से निकली थी। पुलिस ने छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक देहरादून के थाना बसंत विहार पुलिस को वाडिया संस्थान के पास इनोवा कार द्वारा एक युवती को टक्कर मार दिए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवती की पहचान मंदिसा त्यागी पुत्री विकास त्यागी निवासी 9 शिव एंक्लेव के सामने वाडिया इंस्टीट्यूट जीएमएस रोड देहरादून के रूप में हुई। मृतका एनमेरी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी, जो सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
युवती को टक्कर मारने वाले वाहन संख्या UK 07TB 0473 इनोवा कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया गया है, जिसे मोहसिन निवासी कैलाशपुर थाना गागारेड़ी जनपद सहारनपुर चल रहा था, घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा दो इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन