April 3, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कुंभ मेला-2027 के लिए आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत मेला आईजी व आयुष अग्रवाल मेला एसएसपी नियुक्त

हरिद्वार:  उत्तराखंड शासन ने आगामी कुंभ मेला-2027 को देखते हुए पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियां की हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी योगेंद्र सिंह रावत को कुंभ मेला-2027 का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएस आयुष अग्रवाल को कुंभ मेला एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों अधिकारी पूर्व में हरिद्वार में तैनात रह चुके हैं और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के साथ-साथ यहां की व्यवस्थाओं से भली-भांति परिचित हैं। ऐसे में उनके अनुभव का लाभ कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थापन में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं शासन ने अन्य प्रशासनिक फेरबदल भी किए हैं। आईपीएस श्वेता चौबे को टिहरी गढ़वाल जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। इस पद पर अब तक आयुष अग्रवाल कार्यभार संभाल रहे थे।

इसके अलावा आईपीएस विशाखा अशोक भदाणे को आईआरबी द्वितीय (Indian Reserve Battalion) का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

आगामी कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सरकार ने अभी से प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About The Author