July 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री देव सुमन राजकीय चिकित्सालय मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर में की शिरकत, स्वास्थ्य व्यवस्था की ली जानकारी

डीपी उनियाल,गजा:  नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय मे आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में पहुँच कर अस्पताल के सभी व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली, साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम प्रकाश से जनपद के सभी अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में सभी मरीजों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने को कहा, श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुचेता जैन के साथ निरीक्षण भी किया गया, साथ ही सभी डाक्टरों, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, व कर्मचारियों के साथ बैठक भी की।

कहा कि नरेंद्र नगर चिकित्सालय मे मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर डा. बरुण रावत, डा.नरेश गुलवानी, डा. आकांक्षा नौटियाल, डा. वर्षा पंवार, डा. एन डी गैरोला, नगर पालिका नरेंद्र नगर अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम पंवार, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, तपोवन श्रीमती विनिता विष्ट,साकेत विजल्वाण सहित चिकित्सालय के सभी कर्मचारी, व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। होम्योपैथिक के डाक्टर, फार्मासिस्ट, अन्य लोग भी शिविर में रहे।

About The Author