May 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी निधि का उपयोग कला गतिविधियों में भी होना चाहिए- संस्कार भारती

देवेंद्र सक्सेना,कोटा: कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी निधि का उपयोग कला गतिविधियों में भी होना चाहिए…

विगत दिनों संस्कार भारती की अखिल भारतीय प्रबंधन कारिणी की बैठक 11 अप्रैल को आगरा में आयोजित की गई ।

उस बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि वर्तमान में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) निधि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हो रहा है इन सभी क्षेत्रों के साथ ही कला क्षेत्र के विभिन्न उपक्रम भी CSR निधि प्राप्त करने के लिए पात्र हैं ।

कंपनी अधिनियम की धारा 135 के शेड्यूल VII (v ) के अनुसार राष्ट्रीय विरासत, कला और संस्कृति का संरक्षण जिसमें ऐतिहासिक महत्व के स्थलों और कला के कार्यों की पुनर्स्थापना शामिल है, सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना, पारंपरिक कला और हस्तशिल्प का प्रचार और विकास के लिए CSR निधि का प्रावधान है।

इन नियमों के अनुसार देशभर में अनेक प्रकार के शास्त्रीय व लोक कला महोत्स, कार्यशालाएं, प्रकल्प निरंतर आयोजित होते रहते हैं ।

एक ओर जहां विभिन्न कला गतिविधियों के माध्यम से CSR के नियमों के अनुसार कला संस्कृति संरक्षण का कार्य निरंतर जारी है। वहीं दूसरी ओर CSR से संबंधित अन्य क्षेत्रों में भी कला के माध्यम से जन जागरण के अनेक प्रयोग हो रहे हैं ।

ऐसे में सभी उपक्रमों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में समाज तक प्रभावशाली संदेश पहुंचाने का कार्य संपन्न हो रहा है ।

लेकिन यह देखा गया है की CSR निधि का उपयोग कला गतिविधियों के आयोजनों में कम हो रहा है। प्रबंधकारिणी का मानना है कि कला क्षेत्र में CSR के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कॉर्पोरेट संस्थान, कका संस्थाओं और शासन के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है ।

इस भावना से प्रबंधकारिणी ने प्रस्ताव पास किया है, जिसे संस्कार भारती बांसवाड़ा इकाई द्वारा माननीय जिला कलेक्टर महोदय बांसवाड़ा को यह प्रस्ताव सौंप कर निवेदन किया गया की हमारे क्षेत्र में जो भी कॉरपोरेट सेक्टर हैं उनके माध्यम से कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए उनके CSR निधि को उपलब्ध करवाने का आग्रह है।

प्रस्ताव संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत के महामंत्री सतीश आचार्य, संस्कार भारती बांसवाड़ा के संरक्षक मुकुल दीक्षित, राकेश भट्ट, कोश प्रमुख शिव शंकर वैष्णव, दृश्य कला विभाग संयोजक गजेंद्र आचार्य, अध्यक्ष वासुदेव सूत्रधार, प्रांत मंत्री संदीप पंड्या, उपाध्यक्ष दीपिका दीक्षित, मंत्री डॉ भारती पहाड़िया बांसवाड़ा इकाई के महामंत्री आशीष शर्मा ने प्रस्ताव जिला कलेक्टर महोदय को सोपा ।

About The Author