देवेंद्र सक्सेना,कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा के नवीन कॉन्फ़्रेंस सभागार में 24 – 12-2025 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय और जेडीबी राजकीय विज्ञान महाविद्यालय कोटा की संयुक्त इकाइयों की बैठक संपन्न हुई जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान उच्च शिक्षा) के प्रदेश संगठन मंत्री प्रोफेसर दीपक कुमार शर्मा जी का पाथेय प्राप्त हुआ।
आगामी जनवरी माह की 9-10 तारीखों में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान उच्च शिक्षा) का प्रदेश अधिवेशन होने जा रहा है जिसमें प्रदेश के सभी शिक्षक साथियों को भाग लेने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सीमा चोहान द्वारा की गई मंचासीन अतिथियों में सहायक निदेशक कोटा परिक्षेत्र प्रो. विजय कुमार पंचोली, सेवानिवृत प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख प्रो. मोहनलाल साहू, प्रदेश सह संगठन मंत्री प्रो. गीताराम शर्मा और कोटा विभाग के विभाग संयोजक प्रो. नवीन मित्तल जेडीबी राजकीय विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अजय विक्रम सिंह चन्देल जिला सचिव डॉ. संतोष कुमार भी रहे।


More Stories
“स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान” के अन्तर्गत मनसा देवी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चलाया सफाई अभियान
हरिद्वार पुलिस ने दिया सावन का तोहफा, लौटाये 200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल, बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत देवभूमि पहल समिति ने किया फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण