कोटा,राजस्थान, 12-जुलाई-2026 : संस्कार भारती कोटा महानगर की मासिक सभा पृथ्वी एन्क्लेव सिविल लाइन में आयोजित हुई अमेरिका से आई सांस्कृतिक आध्यात्मिक लेखिका शिक्षा विद डॉ0 बीना सक्सेना ने सभा की अध्यक्षता । विशिष्ट अतिथि डाॅ 0 अरविंद सक्सेना थे।
महामंत्री देवेंद्र सक्सेना ने बताया कि बैठक में गुरु पूर्णिमा सांस्कृतिक उत्सव अगस्त में मनाने, भारतीय संगीत, साहित्य, विभिन्न पर्व संस्कार त्यौहारों में प्राचीन परंपराओं संस्कार का ध्यान रखने एवं युवाओं को जोड़ने तथा 25 को राज्य स्तरीय लाडी बोहनी लोक पर्व में शामिल होने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त होने पर लेखिका डाॅ 0 बीना सक्सेना, राष्ट्रपति जी द्वारा सम्मानित होने पर चित्रकार शंभू सिंह चौबदार, कथाकार विजय शर्मा का भोपाल में पुरस्कृत होने पर संस्कार भारती कोटा महानगर द्वारा सम्मान किया गया
मंचीय कला प्रमुख डॉ 0 संगीता सक्सेना ने बताया कि इस अवसर संरक्षक डॉ0 अरविन्द सक्सेना.,अध्यक्ष धन्नालाल मीना( हरिहर बाबा), उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर भीष्म कुमार चौहान,सितार सह आचार्य संगीत प्रेरणा शर्मा, मंत्री नरेंद्र शर्मा, मंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, सह कोषाध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापति आदि उपस्थित थे। संचालन एवं आभार महामंत्री देवेंद्र सक्सेना किया।


More Stories
गजा: इंडेन गैस एजेंसी कनेक्शन धारकों के लिए 13 जुलाई को होगा वृहद कैंप का आयोजन
हरिद्वार: सिंहद्वार पर द एडवेंट स्कूल द्वारा वृक्षारोपण अभियान, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने किया शुभारंभ
पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर उनके सम्मान में जारी हुआ स्मारक डाक टिकट