कोटा: 05 जून 2025 को गायत्री जयंती का पावन पर्व वेदमूर्ति तपोनिष्ठ आचार्य श्रीराम शर्मा जी का महा प्रयाण दिवस गायत्री शक्ति पीठ विज्ञान नगर कोटा पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
04 जून प्रातः 6 बजे से साँय 6 :30 अखंड जप में सैकड़ों परिजनों ने भाग लिया।
O5 जून प्रातः 8.00 बजे से दोपहर तक नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ
गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आयोजित किया गया l
गायत्री शक्तिपीठ परिसर गायत्री महा मंत्र वेद मंत्र और प्रज्ञा संगीत से भक्तिमय हो गया। यज्ञ में सम्मिलित औषधियों से पर्यावरण संरक्षण हो रहा था साध्य असाध्य रोग के किटाणु यज्ञ से समाप्त हो जाते हैं।
9.00 बजे से सभीदीक्षा नामकरण जन्मदिन संस्कार आदि नि: शुल्क यज्ञ शाला में सम्पन्न हुए इसी क्रम में गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार सक्सेना का 62 वां जन्मदिन संस्कार पूर्वक मनाया गया। गायत्री यज्ञ का संचालन नंद कुंवर सहित अन्य बहिनों ने किया इस अवसर पर
अन्तरराष्ट्रीय गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रतिनिधि श्री जीडी पटेल, हेमराज पांचाल, सीपी विजय,इंदिरा विजय, ऊषा राठौड़, रेखा पटवा, तेजराज सिंह आर डी शर्मा, संगीताचार्य डॉ 0 संगीता सक्सेना, डाॅ 0 हेमलता गांधी, वन्दना स्वामी, पर्यावरण प्रेमी प्रिया सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व धर्म प्रेमी भाई बहन उपस्थित थे ।
मीडिया समन्वयक देवेंद्र सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर अखंड ज्योति पत्रिका प्रज्ञा अभियान पाक्षिक के लिए श्रध्दालुओं को प्रेरित किया गया
नौ कुंडीय यज्ञ की प्रत्येक पारी मे पूर्णाहुति व अंत में महा आरती तत्पश्चात् महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
इस दो दिवसीय आयोजन में लोकेश शर्मा एवं दिया टीम समग्र व्यवस्था , ललित कुमार एवं टीम चरण पादुका व्यवस्था, आर डी शर्मा, एस के पालीवाल एवं टीम भोजन व्यवस्था, तेजराज सिंह रमेश गुर्जर सुरक्षा व्यवस्था, रघुवीर मालवीय एवं टीम संस्कार व्यवस्था,नंदकंवर एवं टीम यज्ञ संचालन व्यवस्था, राम कृष्ण सुमन साहित्य स्टाल व्यवस्था सत्यनारायण श्रृंगी पुरूषोत्तम पुरोहित मंदिर व्यवस्था सी पी विजय हरीश शर्मा लेखा व्यवस्था बड़ी अनुशासित चाक चौबंद थी।