April 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा- आध्यात्मिक गुरु बाबा उमाकांत जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे कोटा के सैकड़ों भक्त

कोटा, दिनांक 12 – 4-2026: व्यसन से मुक्ति एवं शुद्ध शाकाहारी जीवन जीने की प्रेरणा देने उज्जैन से कोटा राजस्थान पहूँचे आध्यात्मिक गुरु जय गुरुदेव बाबा उमाकांत जी महाराज के दर्शनार्थ सैकड़ों भक्त अनुयायी झालावाड़ पुलिया के नीचे रविवार सुबह नौ बजे सपरिवार पहूँचे।

बाबाजी के आते ही कला संस्कृति अध्यात्म प्रेमी देवेंद्र कुमार सक्सेना ने पुष्प गुच्छ गायत्री महामंत्र पीत अंग वस्त्र भेंट कर सभी भक्तों की और गुरूदेव का अभिनंदन किया एवं बाबा जी के शिष्य प्रमुख शिष्य प्रभुलाल राठौर,हरिओम गुप्ता, आर के गुप्ता, गिरिजा गुप्ता, साक्षी गुप्ता, नेहा गुप्ताहर गोविंद गुप्ता, , शैली अग्रवाल, राजेश्वरी गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, आलोक गोयल, यश गोयल, मेघा गुप्ता, चंदा राठौर,सतीश राठौर, आर एस गुप्ता विवेक गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिला बच्चों ने बाबा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कोटा से 13 अप्रैल को बस प्रस्थान करेंगी रामगंज मंडी…

समन्वयक हरिओम गुप्ता ने बताया परम् पूज्य महाराज जी की दया मेहर से हाड़ौती संभाग के रामगंजमंडी में दिनांक 13 अप्रैल सोमवार को प्रातः 11 बजे से सत्संग – नामदान कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम में जाने के लिए कोटा से बस की व्यवस्था की जा रही है।

बस दिनांक 13 अप्रैल को प्रातः 7 बजे रंगबाड़ी कोटा से प्रस्थान करेगी एवं सत्संग व भंडारा प्रसादी के पश्चात वापस रवाना होगी।

About The Author