कोटा राजस्थान : अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा कोटा कि ओर से हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी 10 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए उत्कर्ष कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं जो कि गायत्री परिवार गौशाला बंधा धर्मपुरा मे 21 मई बुधवार से शुरु होकर 25 मई रविवार तक 5 दिवस का आवासीय होगा।
जिसके पोस्टर का विमोचन गायत्री परिवार शाखा कोटा के सह व्यवस्थापक श्री प्रभा शंकर दुबे और दिया शाखा कोटा कि ओर से किया गया ।
इस कैंप मे बच्चों को संस्कारित वातावरण में प्रकृति के बीच विज्ञान एवं अध्यात्म के समन्वय की सीख देने वाले संस्कार दिये जाएंगे ।
विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तित्व निर्माण के लिए सेमिनार का आयोजन, रुचि के आधार पर विशेषज्ञों द्वारा आशुभाषण, सम्प्रेशन-कौशल, कला ,शिल्प , गायन, नृत्य ,नाटक सिखाये जाएंगे। आध्यात्मिक शिक्षा के अंतर्गत यज्ञ,योग व मंत्रो कि शक्ति के महत्व बताये जाएंगे ।
बच्चो को मोबाइल से दूर रखकर, आउटडोर खेल खिलाये जाएंगे ।
मीडिया प्रभारी देवेंद्र सक्सेना ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ विज्ञान नगर में आयोजित इस विमोचन कार्यक्रम में
लोकेश शर्मा , दिया कोटा सयोंजक धर्मेंद्र चौरसिया साथ उमा संकर शर्मा ,लोकेश चतुर्वेदी ,प्रगेश यादव ,मुकेश जी प्रजापती, प्रतीक,मधुसूदन जी, आयुष,भरत,हेमंत,पवन ,पुरूषोत्तम आदि ने भाग लिया।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक