देवेंद्र सक्सेना कोटा: आज दिनांक 02.09.2026 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई केंद्र’ के तत्वावधान में छात्राओं में आत्मरक्षा एवं स्वाभिमान की भावनाओं को सुदृढ़ करने तथा आत्मरक्षा कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 01.09.2026 से आरंभ हुए ‘आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम (24 कार्यदिवसीय) के द्वितीय दिवस के अंतर्गत प्रशिक्षण देने हेतु कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर से पधारे महिला प्रशिक्षक दल श्रीमती अकलीम, श्रीमती मनभर एवं सुश्री मोनिका ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को शुरुआत में बेसिक वार्मअप करवाया तत्पश्चात आत्मरक्षा प्रशिक्षण से संबंधित तकनीकी पंचों का अभ्यास करवाया।
प्रशिक्षक दल ने छात्राओं के साथ आत्मरक्षा की आवश्यकता पर सामूहिक चर्चा की।
प्रशिक्षक टीम ने छात्राओं को बताया कि आत्मरक्षा केवल स्वयं को सुरक्षित रखने का कौशल ही नहीं आत्मविश्वास, सजगता और साहस विकसित करने का माध्यम है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण हमें विपरीत परिस्थितियों में शांत रहकर अपनी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की क्षमता प्रदान करता है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ने प्रशिक्षण दल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्राओं को उक्त प्रशिक्षण में नियमित रूप से सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ समिति के सदस्य सुश्री हर्षा जैन, श्रीमती शाहिरता बानो, श्रीमती वंदना, श्री पुखराज सेन, श्री राजेंद्र कुमार मीना, सुश्री अनिता यादव, निकिता मीणा उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में महिला प्रकोष्ठ समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटा में ‘लोक मंथन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन
छत्तीसगढ़ के सिंधी संत एवं समाजसेवक ६ सितंबर को सलधा में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द जी के साथ करेंगे बैठक