देवेंद्र सक्सेना, कोटा: पार्वतीपुरम में भगवान श्री भोलानाथ की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
गांधी कालोनी रेल फाटक से भगवान श्री भोलेनाथ की सवारी आरंभ हुई बड़ी संख्या में मातृशक्तियां भाई बहने बच्चे नृत्य करते हुए आगे आगे चल रहे थे डमरूओ एवं झांझों के साथ नृत्यग करते हुए युवा बीच में चल कर सभी को आकर्षित कर रहे थे शोभा यात्रा के बीच बीच में अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों से लोग शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। यात्रा पार्वती पुरम मंदिर पहूँची
पार्वती पूरम समिति अध्यक्ष देव चंद मालवीय ने बताया कि ने बताया कि इस अवसर पर भगवान शिव की यात्रा का स्वागत करने प्रमुख व्यक्तियों में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन, संस्कार भारती के महामंत्री देवेंद्र सक्सेना,आशुतोष मंदिर समिति अध्यक्ष संतोष शर्मा, पार्वती पुरम विकास समिति अध्यक्ष दैव चंद मालवीय, दिनेश मीना, राम सुमन, सोनू शर्मा, पुखराज सुमन, दीन दयाल, दिनेश लोधा, मनोज महावर, सहित मदन मोहन भैया जी, एडवोकेट सीता राम मुराडिया , पूरण चंद यादव सीमा अरूण सैनी, मौनिका शर्मा सहित पार्वतीपुरम के अनेकों व्यक्ति शामिल हुए….
कल वृन्दावन के विद्वान आचार्य शिव दयाल उपाध्याय के मार्गदर्शन में शिव मंदिर में पूजा अर्चना अभिषेक होगा।


More Stories
हरिद्वार: प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न, धर्मेंद्र चौधरी दूसरी बार बने अध्यक्ष, सूर्यकांत बेलवाल बने महामंत्री
राजकीय महाविद्यालय जखोली की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक समापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन,आशीष काला बने पी टी ए अध्यक्ष