September 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: भगवान दास मोरवाल के कथा-साहित्य पर शोध प्रस्तुतीकरण

कोटा, दिनांक 28 जुलाई 2026 :  आज राजकीय कला कन्या महाविद्यालय के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ में हिंदी विभाग के शोधार्थी श्री रामकेश मीणा द्वारा शोध पर्यवेक्षक प्रो. प्रभा शर्मा के निर्देशन में “भगवान दास मोरवाल के कथा-साहित्य में सामाजिक चेतना: एक अध्ययन” विषयक शोधकार्य पूर्ण करने पर प्रबंध सुपुर्दगी पूर्व प्रस्तुतीकरण दिया गया।

प्रस्तुतीकरण की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने की शोध एवं विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. टी.एन.दुबे ने सभी का स्वागत किया।शोधार्थी रामकेश ने भगवान दास मोरवाल के कथा साहित्य में सामाजिक चेतना विषय पर अपनी विषय रूपरेखा के अनुरूप अध्याय अनुसार विस्तृत बिन्दुवार विवरण प्रस्तुत किया।

शोधार्थी रामकेश ने अपने प्रस्तुतीकरण में बताया कि भगवान दास मोरवाल के उपन्यासों नरक मसीहा, काला पहाड़, वंचना, बाबल तेरा देश और मोक्ष वन में ग्रामीण जीवन ,दलित जीवन, स्त्री विमर्श और विभिन्न सामाजिक विसंगतियों का विश्लेषण किया गया है।

उपस्थित संकाय सदस्यों ने विषय से संबद्ध प्रश्न पूछे और जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर वरिष्ठतम संकाय सदस्य डॉ कुमुद श्रीवास्तव (से.नि.), श्रीमती मीरा गुप्ता, डॉ .मनीषा शर्मा, डॉ. हिमानी सिंह, डॉ सोमवती शर्मा, डॉ. दीपा स्वामी, डॉ जीतेन्द्र पामेचा, श्रीमती निधि मीणा, डॉ. पारुल सिंह, श्री संतोष कुमार मीणा, श्री राजेंद्र कुमार मीणा, श्री धन्ना राम, श्री यादराम आदि संकाय सदस्य एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. दुबे ने सभी का आभार ज्ञापन कर उपस्थिति एवं सुझावों के लिए साधुवाद देते हुए शोधार्थी को शुभकामनाएँ दी।

About The Author