देवेंद्र सक्सेना, कोटा: कोटा के सोगरिया रोड स्थित क्षेत्र में आज महाराजा सूरजमल जयंती के अवसर पर सर्व समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय युधिष्ठिर सिंह जी, राकेश मिश्रा जी, आशा त्रिवेदी जी, मनोज गोस्वामी जी, अंशु तिवारी जी, जोगेंद्र सिंह बराड़ जी एवं राजवीर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर श्री राम मित्र मंडल, आदर्श सेवा समिति, महाराजा सूरजमल जाट विकास समिति एवं नव युवक बालाजी मंडल तथा गुरु तेग बहादुर मिलन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जयंती समारोह आयोजित किया गया तथा क्षेत्र के प्रमुख चौराहे का नामकरण करते हुए ‘महाराजा सूरजमल चौक’ का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने महाराजा सूरजमल के शौर्य, नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उनकी जयंती मनाई।


More Stories
केन्द्रीय शगृहमंत्री अमित शाह ‘जन-जन की सरकार:चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में आज करेंगे प्रतिभाग ,मुख्यमंत्री धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी
मुख्यमंत्री धामी के मंत्रिमंडल की बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर