February 23, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: महाराव बृजराज सिंह स्मृति संगीत समारोह का आयोजन, शास्त्रीय संगीत की एक से बढ़कर एक हुईं प्रस्तुतियां

कोटा: सिटी पैलेस गढ़ कोटा में महाराव स्मृति संगीत समारोह के शुभारंभ में महाराव श्री इज्यराज सिंह जी ने महाराव बृजराज सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
आरंभ में किराना घराने की विदुषी गायिका संहिता नंदी ने राग पूरिया धनाश्री में बड़ा ख्याल अब तो रुत मा न आए और छोटा खयाल..द्रुत एकताल में .तोरी जय जय करतार … की प्रस्तुति विभिन्न आलाप और तैयार तानो के साथ कर सुधी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

राग हंस ध्वनि एकताल में द्रुत लय में गाया तो पांडाल तालियों से गूंज उठा। बेगम अख्तर की प्रसिद्ध ग़ज़ल उल्टी हो गई सब तदबीरें …..
तथा भजन जमुना किनारे मोरा गाँव साँवरे आई जईयो ….
राग मिश्र पीलू में दादरा
तथा गीत सावन का नजारा है से सुरीला समापन किया
हारमोनियम पर दिल्ली के जाकिर धौलपुरी, सारंगी पर जयपुर के साबिर खान, तबले पर कुरूक्षेत्र के नितिन शर्मा, तानपुरे पर कोटा की आस्था सक्सेना, एकता पारेता,…पूर्वा दाधीच ने सुरीला साथ दिया।
इस अवसर पर राजमाता उत्तरा देवी, महाराव इज्यराज सिंह जी महारानी कल्पना देवी, राजकुमार जयदेव सिंह जी,
महाराजा अभिमन्यु सिंह जी बमबोलियो, जस्टिस दिलीप सिंह कुन्हाड़ी
राजकुमार जैसल सिंह जी झालावाड़
डीआरएम साहब , मेडिकल सुपर्णा सेन राय, आरएसएस विभाग प्रचारक अजय सिंह , श्री श्याम नागर,
पंडित आशुतोष दाधीच
महाराजा दिलीप सिंह जी गैंता, ठाकुर वीपी सिंह जी, आप जी रणवीर सिंह जी, अभय सिंह जी खेडली, मोहन सिंह डाबला सिद्धार्थ सिंह डाबरी, हितेश मालवीय, एडमिरल विनीत बक्षी,राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा के प्रो0 राजेंद्र माहेश्वरी, संस्कार कोटा महानगर महामंत्री देवेंद्र सक्सेना, तबला वादक घनश्याम राव, कोटा विश्व विद्यालय कोटा की संगीत सहायक आचार्य शास्त्रीय गायिका डॉ 0 संगीता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कोटा के संगीत रसिक मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन सितार वादक श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने किया

About The Author