February 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

  • सांस्कृतिक मंच के अन्तर्गत नृत्य प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया।

देवेंद्र सक्सेना, कोटा:  राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन एकल शास्त्रीय, भाव, लोक, समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अध्यक्ष प्राचार्य डॉ 0 सीमा चौहान, सांस्कृतिक मंच प्रभारी डॉ0 राजेन्द्र माहेश्वरी, निर्णायक संस्कार भारती के अध्यक्ष हरिहर बाबा, नृत्यांगना बरखा जोशी, प्रो0 सपना कोतरा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में संगीत विभाग की छात्रा एकता बाघ प्रथम, संजना गुर्जर व चैनसी अग्रवाल द्वितीय तथा साक्षी वर्मा तृतीय रही। समूह नृत्य में कावेरी एवं समूह प्रथम, डिम्पल एवं समूह द्वितीय तथा रविना एवं समूह तृतीय रहा।

स्वागत एवं आभार सांस्कृ तिक मंच प्रभारी डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी ने तथा रोचक संचालन डॉ. कविता मीना ने किया। आरम्भ में सांस्कृतिक मंच प्रभारी डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी एवं प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान एवं निर्णायक मण्डल का स्वागत किया।

प्राचार्य महोदया ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय में गायन व नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं हैं जिन्होंने मुझे ही नहीं सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, मराठी, गुजराती, हरियाणवी तथा हिन्दी गीतों पर एकल व समूह नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुतियों के दौरान महाविद्यालय पोर्च तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम का रोचक व सधा हुआ संचालन डॉ. कविता मीणा ने किया।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर के अध्यक्ष हरिहर बाबा, नृत्यांगना बरखा जोशी, प्रो. सपना कोतरा थे। सभी का आभार डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी ने किया।

इस अवसर पर श्रीमती मीरा गुप्ता, डॉ. राजमल मालव, डॉ. उमा बडोलिया, डॉ. बिन्दु चतुर्वेदी, डॉ. दीपा स्वामी, डॉ. पुनीता श्रीवास्तव, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. धर्मसिंह मीणा, डॉ. कविता मकवाना, डॉ. कविता मीणा, शाहिस्ता बानो, श्री पुखराज सेन, श्री राजेन्द्र कुमार मीना, श्री भंवर सिंह सोलंकी, श्री राधेश्याम सेन, तबला वादक श्री देवेन्द्र कुमार सक्सेना, सुश्री आशिमा सिंह, अशोक कुमार सुमन, पूजा सुमन, महुराज राव, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

About The Author