डी पी उनियाल: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र का छटवां दिन प्रियंका महर के नाम रहा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ फकोट विकास खंड के निवर्तमान प्रमुख व प्रशासक राजेन्द्र सिंह भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का दिन प्रियंका महर के नाम रहा, दर्शकों से खचाखच भरे पंडाल मे प्रियंका महर के गढवाली गीतों ‘बेडू पाको बारमासा’ ढोल बाजे व चैत की चैत्वाली सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक खूब झूमे,इतनी अधिक भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये।
मंच के सामने भारी संख्या में युवा गीतों पर नाचने लगे। प्रियंका महर के लोगों को भी खासी मस्कत करनी पडीं, पीछे खड़े दर्शकों को भी तालियां बजाने को मजबूर किया।
अपराहन आरम्भ हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन देर शांय तक चलता रहा। शुभारंभ के अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि इस तरह के थौल मेलों का आयोजन होता रहना चाहिए। इससे सांस्कृतिक विरासत अक्षुण रहती है, मेला स्थल पर आये सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में गढवाली गीतों का लुफ्त उठाया।
दर्शकों ने ‘ एक बार फिर’ की आवाज लगाई तो एक से बढकर एक गीतों की प्रस्तुति पर उपस्थित सभी लोग नाचते रहे।
इस अवसर पर गिरीश बंठवाण,मकान सिंह चौहान, मुनेंदर उनियाल, जीत राम उनियाल, जगत सिंह असवाल, शूरवीर गुसाईं, दिनेश उनियाल, विनोद विजल्वाण, ओम प्रकाश रुडोला,राजेश्वरी असवाल,तहसीलदार गजा विनोद तिवारी, पुलिस चौकी गजा से पुलिस कर्मी सहित मेला स्टाल के कर्मचारी, एवं सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।


More Stories
जेएनवी पौखाल में एआई व जेईई मार्गदर्शन सत्र का हुआ आयोजन
हरिद्वार: अलग- अलग थानों की कार्यवाही में कुल 48 ढोंगी बाबा हिरासत में
हरिद्वार: पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर राशन डीलर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज