हरिद्वार: कोर विश्वविद्यालय में विकसित भारत अभियान का आज शनिवार को शुभारंभ किया गया। इसके तहत भारत ज्ञान समागम-2024 की शुरुआत हुई।
जिसका उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्ति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया। इस अवसर पर कोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जे.सी. जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विकसित भारत अभियान की स्मारिका का राज्यपाल ने विमोचन किया।
भारत ज्ञान समागम में वक्ताओं के रूप में जाने माने अंतरराष्ट्रीय लेखक और कार्यकर्ता शिव खेड़ा, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तरांचल विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर प्रोफेसर राजेश बहुगुणा, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर ओ.पी.एस. नेगी, द फ्यूचर यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सीईओ और संस्थापक अक्षय गुलाटी सहित देश-विदेश के 50 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के चांसलर, वाइस चांसलर, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 400 से ज्यादा प्रिंसिपल एवं शिक्षक समेत कई शिक्षाविद् शामिल हैं।
इस अवसर पर कोर विश्वविद्यालय की संस्थापिका सुनीता जैन, प्रो. वाइस चांसलर श्रेयांश जैन, चारू जैन आदि उपस्थित थे।


More Stories
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘दस दिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला एवं शिविरम्‘ का समापन
हरिद्वार: कमलकांत बुद्धकर के नाम से जाना जाएगा प्रेस क्लब सभागार
हरिद्वार: उदयवीर सिंह राजा बने रालोद के एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष