एनटीन्यूज़, खटीमा: उधमसिंह नगर जिले के खटीमा वन विभाग के आवासीय परिसर में बीती देर रात वन दारोगा रामप्रसाद का शव उनके कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मृतक वन दारोगा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
खटीमा वन रेंज में कार्यरत वन दारोगा रामप्रसाद का उनके कमरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खटीमा वन रेंजर राजेंद्र मनराल और एसडीओ शिवराज चंद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं, खटीमा वन रेंजर राजेंद्र मनराल ने मीडिया को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि खटीमा वन विभाग में कार्यरत वन दारोगा रामप्रसाद का शव उसके आवासीय कमरे में पड़ा हुआ है। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित कर अपने उच्च अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी।
वहीं, खटीमा एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने मीडिया को बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए खटीमा सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही आस पड़ोस में रहने वाले वन कर्मियों से मामले में जानकारी ली जा रही है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चल पाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
पूर्व विधायक स्व० अम्बरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ