खटीमा महाविद्यालय के बीएड विभाग में G-20 के अंतर्गत विषय – महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित
आज दिनांक 17 मार्च 2023 को एच.एन.बी. पी.जी. कॉलेज खटीमा के बीएड विभाग में भारत के जी-20 की अध्यक्षता करने के ऐतिहासिक अवसर पर महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्राचार्य एवं कार्यक्रम के संरक्षक प्रोफेसर आर.सी. पुरोहित के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीएड विभागाध्यक्ष के डॉ0 रेखा देव ने अपने संबोधन में जी-20 की थीम वसुधैव कुटुम्बकम् एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के बारे में जानकारी प्रदान की तथा महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना हैं।
महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। महिलाओं का सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण चीज है क्योंकि वे रचनाकार होती हैं। अगर आप उन्हें सशक्त करें, उन्हें शक्तिशाली बनाएं, प्रोत्साहित करें, यह देश के लिए अच्छा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ने प्रशिक्षु को महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका के बारे में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ0 गीता ने महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका के संबंध में प्रशिक्षु को विस्तृत रूप से बताया तथा महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को दूसरों से आगे निकलने और समाज में समान अधिकार प्राप्त करने का मौका देना है। महिला सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी साक्षरता है। एक शिक्षित महिला आत्मविश्वासी, मुखर और निर्णय लेने में सक्षम होती है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ0 रेखा देव और डॉ0 बबिता ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉo प्रमोद कुमार कांडपाल (विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान), डॉo आशीष कुमार (रसायन विज्ञान विभाग), डॉo गगन प्रीत सिंह (वाणिज्य विभाग), डॉ0 हेमा पांडे (अर्थशास्त्र विभाग), डॉ0 पिंकी भट्ट (इतिहास विभाग), डॉo मनोज कुमार (विभागाध्यक्ष भूगोल), तथा अमन मंडल, विनोद मेहरा, दिनेश सामंत, मसरूर आदि उपस्थित रहे।


More Stories
जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में दक्षणा स्कॉलरशिप ऑनलाइन टेस्ट संपन्न
हरिद्वार: ब्रह्मपुरी स्थित मां मनसा देवी द्वार के निकट सीवर लाइन कार्य का हुआ उद्धघाटन
मुख्यमंत्री धामी ने दक्ष मंदिर पहुंचकर महादेव दक्षेश्वर का दुग्धाभिषेक कर की पूजा-अर्चना