हरिद्वार,3-अगस्त-26: जन निर्माण पार्टी की एक बैठक सोमवार को सुभाष नगर स्थित पार्टी कार्यकर्ता मुकेश उपाध्याय के आवास पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन सत्यवीर राठौर ने किया, जबकि अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र प्रजापति ने की।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान रावली महदूद क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों ने जन निर्माण पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। देवेंद्र प्रजापति ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब प्रत्येक राज्य और समाज का समग्र विकास हो। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उपलब्ध कराना ही सच्चे अर्थों में जन निर्माण है और इसी उद्देश्य को लेकर जन निर्माण पार्टी कार्य कर रही है।
उन्होंने खानपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में पिछले कई वर्षों के दौरान जितने विकास कार्य नहीं हुए, उससे अधिक कार्य विधायक उमेश शर्मा ने अपने कार्यकाल में कर दिखाए हैं। उन्होंने इसे जनहित में कार्य करने का उदाहरण बताया।
देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि जन निर्माण पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में सत्यवीर राठौर, मुकेश उपाध्याय, मांगेराम प्रजापति, राजकुमार प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं डॉ. जे.पी. सिंह, तूफानी, अरुण उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, अमित कुमार, वरुण उपाध्याय, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, अर्जुन उपाध्याय, हिमांशु कुमार, तरुण उपाध्याय, प्रवेश कुमार, दीपक कुमार, फैजान अहमद, मंजू देवी, वंशराज, संजो देवी, अंजू देवी, प्रवेश देवी, शीतल देवी, बंती देवी, राखी देवी, रुशी देवी सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


More Stories
गंगा की तेज धारा में बह रहे शिवभक्त को आपदा राहत दल ने मुश्किल से बचाया
महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
संस्कार भारती बूँदी के तत्वावधान में नटराज पूजन, गुरु पूर्णिमा उत्सव एवं कला गुरुओं का किया सम्मान