हरिद्वार, थाना कलियर: स्थानीय नागरिकों व सोशल मीडिया के माध्यम से थाने पर लगातार गंगनहर में पुल से छलांग लगाकर नहाने के दौरान कलियर दरगाह आये जायरीनों के डूबने की घटनाओं की सूचना प्राप्त हो रही थी।
कलियर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान कलियर गंगनहर घाट पर हुड़दंग मचा रहे 03 व्यक्तियों पर चलानी कार्यवाही की।
घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा गंगनहर एवं अन्य सार्वजनिक जलस्रोतों के किनारों पर निगरानी रखते हुए कुल 03 व्यक्तियों को हुड़दंग मचाने, अशांति फैलाने और सुरक्षा व्यवस्था भंग करने पर इनके विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए कुल ₹ 750/- का संयोजन शुल्क वसूला गया। साथ ही भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी भी दी गई है।
पुलिस की अपील:
जनसाधारण से अनुरोध है कि गंगनहर नदी या अन्य जलस्रोतों पर शांति बनाए रखें, सुरक्षित दूरी रखें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और धार्मिक पर्यटन को गरिमामयी बनाएं।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन