रोटरी क्लब कनखल ने कैंसर मरीजों की सहायता के लिए प्रदान की सर्जिकल सामग्री व दवाएं
हरिद्वार, 8 अगस्त। रोटरी क्लब कनखल ने जरूरतंमद मरीजों की सहायता के लिए गंगा प्रेम हॉस्पिस कैंसर अस्पताल ऋषिकेश को सर्जिकल सामग्री व दवाएं प्रदान की।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष हरपाल सिंह व डायरेक्टर डा.विशाल गर्ग ने कहा कि अस्पताल कैंसर रोगियों की निःशुल्क सेवा करता है। जो कि बेहद सराहनीय है। डा.विशाल गर्ग ने बताया कि रोटरी क्लब कनखल की और से हर महीने अस्पताल को दवाएं व सर्जिकल सामग्री प्रदान की जाती है।
रोटरी क्लब कनखल की और से अस्पताल को दिया जा रहा सहयोग आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अन्य संस्थाओं व समर्थ लोगों को भी कैंसर रोगियों के सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर मनोज सुबुदि, साहिल चावला, गौरव शर्मा, संजय भरतिया, राजीव अरोड़ा आदि शामिल रहे।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गजा: वृक्षारोपण के साथ मनाया गया श्रीदेव सुमन बलिदान दिवस
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में श्रीदेव सुमन जी को उनके बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि