गंगा में नहाते समय दिल्ली निवासी तीन युवक डूब गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन में एक युवक का शव बरामद कर लिया। जबकि दो अभी तक लापता हैं। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
मुनीकी रेती पुलिस ने बताया कि दोपहर शिवपुरी स्थित आइटीबीपी कैंप के समीप शुभम और उसका भाई कार्तिक दिल्ली के रोहणी निवासी हैं। जबकि दिव्यांशु नजफगढ़, हरफूल विहार, नई दिल्ली के रहने वाले थे। तीनों ऋषिकेश गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी बीच अचानक गंगा के तेज प्रवाह में आकर तीनों बह गए।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने बताया 9 लोगों के दल के साथ तीनों युवक दिल्ली से यहां घूमने पहुंचे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में शुभम का शव गंगा से बरामद कर लिया गया है। जबकि, कार्तिक और दिव्यांशु की तलाश जारी है। शुभम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


More Stories
जिस देश के निवासी स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को भूल जाते हैं वे देश में नए शूरवीर नहीं पैदा कर सकते- जितेन्द्र रघुवंशी
13अप्रैल को हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन तथा 15 जून को दिल्ली में आयोजित होगी शहीद कुशल कुंवर जी की 83वीं पुण्यतिथि
कोटद्वार: बाल भारती स्कूल में लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान