January 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गंगा सेवादल और पेड़ सेवा अभियान समिति के सदस्यों ने घाटों पर चलाया सफाई और वृक्षारोपण अभियान

Img 20240610 185203

हरिद्वार: आजकल गर्मी के प्रकोप को देखते हुए और पर्यावरण को बचाने के प्रयास में गंगा सेवादल (रजि) पिछले 7 वर्षो से प्रयासरत है, उसी क्रम में प्रत्येक रविवार की भांति कल 9-6-2024 को भी गंगा सेवादल (रजि) और पेड़ सेवा अभियान समिति के सदस्यों ने जटवाड़ा पुल के घाटों पर सयुक्त रूप से सफाई और वृक्षारोपण अभियान चलाया।

Img 20240610 185315

कल के इस अभियान में फलदार पेड़ों के साथ , नीम, बकैंन, अमलतास, आदि के मिलाकर 21 पौधे लगाए।

संस्था द्वारा प्रत्येक सप्ताह 11 या 21 पौधे लगाए जाते है और प्रत्येक रविवार को पानी, खाद आदि देकर उनकी देखभाल कर उनको पौधे से पेड़ बनाने की सेवा की जाती है।

संस्था अब तक 7 वर्षो में लगभग 200 पौधो को पेड़ बनाने में कामयाब रही।

कल के अभियान में ओमप्रकाश विरमानी, विपिन गुप्ता, विक्की तनेजा, शेखर सतीजा,राजकुमार अरोड़ा,सुमित अग्रवाल, रवि चोपड़ा,दीपक शर्मा,तरुण भाटिया, डॉ भविष्य,एडवोकेट भारत तनेजा, देवेंद्र तनेजा,तुषार गाबा, लेखराज विरमानी,अनिल शर्मा, संजय वर्मा, मुकेश गुप्ता, केवल बजाज,आलोक अरोड़ा,पारस कुमार, मनीष लखानी, राहुल पाल,मुकुल चौहान ने श्रमदान कर अपना सहयोग दिया।

आप भी इस पुण्य कार्य में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बन सकते है।

About The Author