Wednesday, September 17, 2025

समाचार

गंगा स्वछता पखवाड़ा” में ‘किया गया ‘ क्रीड़ा प्रतियोगिताओं’ व मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन

Img 20240322 Wa0022

राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव पौड़ी गढ़वाल में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत (दिनांक 16 मार्च से 31 मार्च तक) ”गंगा स्वछता पखवाड़ा” में ‘ क्रीड़ा प्रतियोगिताओं’ व ‘मतदान जागरूकता अभियान’ का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुद्पुड़ी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है, हमारा मानसिक तनाव कम होता है और हम सामूहिक जीवन का आनंद ले सकते हैं। हमें नियमित रूप से खेलने का समय निकालना चाहिए ताकि हम अपने जीवन को स्वस्थ, सुखी और सफल बना सकें।

नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल ने कहा कि कोई भी कार्य जिनमें नियमों की संरचना हो और जिसको आनन्द प्राप्ति के लिये या कभी-कभी शिक्षा प्रदान करने के लिये किया जाता है, क्रीडा या खेल कहलाता है। खेल की सबसे पहली विशेषता है कि खेल आमोद-प्रमोद है। खेल में मजा आता है। कोई भी ऐसा कार्यकलाप जिससे बच्चों को आनंद मिलता है, खेल है।

स्वीप के नोडल अधिकारी इंद्रपाल सिंह रावत ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का महत्त्व बहुत अधिक है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मतदान ही एक अनूठा जरिया है, जिसमें जनता का मूल अधिकार होता है। लोग मतदान के जरिए अपने प्रत्याशी को चुनते हैं। मतदान की प्रक्रिया की वजह से ही जनता खुद का शासक चुनती है और वही शासन करता है।

26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ, उससे पहले देश ब्रिटिश सरकार के गुलाम था और ब्रिटिश सरकार से पहले देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं थी। देश के राजाओं के द्वारा शासन चलाया जाता था और वहां पर सभी को समान अधिकार नहीं मिलता था। राजा के बेटे की राजा बनते थे।

ऐसे में 26 जनवरी 1950 को जब देश में संविधान लागू हुआ तो देश में लोकतंत्रिक व्यवस्था लागू की गई। जिसकी वजह से देश भर में हर आम आदमी को अपना शासक चुनने का अधिकार और हर आम आदमी को उम्मीदवार के रूप में खड़े होने का अधिकार है।

100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान नन्दी (बी.ए. तृतीय वर्ष ) द्वितीय स्थान दीपा(बी.ए. तृतीय वर्ष ) तृतीय स्थान रेनू(बी.ए. तृतीय वर्ष ) की छात्रा ने प्राप्त किया।

200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान नन्दी (बी.ए. तृतीय वर्ष ) द्वितीय स्थान पार्वती(बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) तृतीय स्थान दीपा(बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया।

खो -खो में टीम बी ( बी.ए . द्वितीय सेमेस्टर) विजेता रही।

कबड्डी में टीम ए (बी.ए. तृतीय वर्ष )विजेता रही।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों में आदित्य शर्मा, डॉ दीपक कुमार, डॉ प्रियंका भट्ट, डॉ. राकेश बिष्ट के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, गुलाब सिंह , मनोज रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभाग किया।

About The Author