डी पी उनियाल, गजा: गजा के निकटवर्ती क्षेत्रों के अधिकांश ग्राम पंचायतों मे उप प्रधान का निर्वाचन आम सहमति से निर्विरोध हुआ है।
ग्राम पंचायतों मे प्रधान व वार्ड सभासदों द्वारा की गई पहल से निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया समपन्न हुई है।
प्राप्त सूचनाओं के अनुसार ग्राम पंचायत नैचोली मे श्रीमती नीलम देवी, कुल्पी मे सुषमा कुठ्ठी, पयाल गांव संगीता देवी, गौंसारी कबिता देवी, बिरोगी ममता देवी, दुवाकोटी महिमा चौहान, माणदा (धार अकरिया) श्रीमती पूजा, तुंगोली मखलोगी नीलम रावत, नकोट सुनीता देवी, सैण (क्वीली) कमला, देवी श्रीमती मोनिका अमसारी गांव, पलोगी मे बुद्धि राम विजल्वाण, ग्राम पंचायत बगीद मे श्रीमती मीना चौहान, जयकोट दुर्गा प्रसाद निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
अन्य ग्राम पंचायतों मे भी आम सहमति बनाने की प्रक्रिया जारी है, विभिन्न ग्राम पंचायतों मे निर्विरोध निर्वाचन पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती,पूर्व प्रमुख चम्बा शिवानी विष्ट, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह, जोत सिंह असवाल, प्रधान धन सिंह सजवाण, श्रीमती आरती कुठ्ठी, फ्योंला देवी, श्रीमती मंजू रावत, राधिका नेगी, मदन लाल उनियाल, ममता चौहान, भगवानी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी,पुष्पा चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता दिलबीर सिंह मखलोगा, बिक्रम सिंह रावत, भूपेंद्र धनोला, प्रियंका चौहान, रविंद्र राज, आनंद सिंह खाती, रंजना चौहान ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा कहा कि क्षेत्र के विकास मे अहं भूमिका निभायेंगे।


More Stories
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित
नारायणबगड़: राजकीय महाविद्यालय मींग में छात्र-छात्राओं उत्पादों के स्टॉल लगाकर सीखे उद्यमिता के गुर
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में खेल सप्ताह का हो रहा आयोजन