डीपी उनियाल, नरेंद्र नगर,गजा: जिलापूर्ति अधिकारी के निर्देश पर खाड़ी व गजा क्षेत्रों के होटल , रेस्त्रां/ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
खाद्यान्न निरीक्षक रितु खंडूरी मैठाणी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग होटलों, ढाबों में नहीं करने की चेतावनी दी जा रही है।
बताया कि व्यावसायिक सिलेंडरों का उपयोग किया जाना चाहिए, घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग नहीं किया जाय इसके लिए समय समय पर चैंकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विभागीय टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गर्विन भट्ट तथा खाद्यान्न निरीक्षक रितु खंडूरी मैठाणी ने खाड़ी व गजा क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें मौके पर 4 प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग करते हुए पाया गया।
घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर 4000 रुपए अर्थदंड लगाया गया साथ ही भविष्य में केवल व्यावसायिक सिलेंडरों का उपयोग करने की हिदायत दी गई।
चैंकिंग अभियान के दौरान सभी होटलों ढाबों के संचालकों को बताया गया कि घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग कदापि नहीं करें।इसके लिए विभागीय नियमों की जानकारी दी गई। खाद्यान्न निरीक्षक ने बताया कि समय-समय पर अभियान चलाया जाएगा।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी गोलापार की एनएसएस इकाई के “विशेष शिविर” के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर अगस्त्यमुनि की एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में, IPR जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन