May 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गजा: जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों ने भरी हुंकार, मांग पूरी करो सरकार

डी पी उनियाल गजा / टिहरी : जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन के आह्वान पर जनपद टिहरी के जूनियर हाई स्कूल शिक्षक शिक्षिकाओं ने जिला मुख्यालय पर सुमन पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक हुंकार रैली निकालते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

सुमन पार्क में जिले के सभी ब्लाकों से आये हुए सैकड़ों शिक्षकों को संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जगबीर खरोला, जिलाध्यक्ष शेर सिंह पंवार, मंत्री उम्मेद सिंह नेगी, संयुक्त मंत्री श्यामलाल आर्य, कोषाध्यक्ष सुधा उनियाल, सहित ब्लॉक पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया, प्रांतीय अध्यक्ष व अन्य वक्ताओं ने कहा कि जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की मागों को सरकार तुरंत पूर्ण करे।

हुंकार रैली में कहा कि यदि संघ की मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा, प्रांतीय अध्यक्ष जगबीर खरोला ने कहा कि शिक्षकों को टी. ई. टी. परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त रखने, त्रिस्तरीय कैडर लागू करने, उच्चीकृत जूनियर स्कूलों का संचालन पृथक से करने, वेतनमान 17140 का लाभ देने, पूरे सेवा काल में 3 पदोन्नतियां देने, पांचवा पद अंग्रेजी विषय कि सृजित करने, एक ही विज्ञप्ति के आधार पर नियुक्त सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन, सम्पूर्ण सेवा काल में एक बार अतंर्जपदीय स्थानांतरण, चयन, प्रोन्नत, पदोन्नति पर एक वेतन वृद्धि का लाभ सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

जनपदीय अध्यक्ष शेर सिंह पंवार ने कहा कि अपने हितों की रक्षा के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाएं रैली में शामिल हुए हैं, सुमन पार्क से शिक्षक शिक्षिकाएं नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए, वहाँ पर जिलाधिकारी टिहरी निकिता खंडेलवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्र वीर नेगी भी शामिल रहे, रैली में नरेंद्र नगर ब्लॉक कार्यकारिणी के अध्यक्ष विपिन पठोई, मंत्री विजेंद्र रावत व लाखी असवाल, खुशहाल सिंह रावत, भरत चौहान, ओम प्रकाश, लाखी असवाल, जगत असवाल, सतीश फोंदणी, बलवीर लाल, देवेंद्र सिंह नेगी, राजेन्द्र पंवार, हरिकृष्ण, मधु पंवार, प्रीतम असवाल, लक्ष्मी रानी, शीरा असवाल, रमेश चमोली, खुशहाल सिंह रावत, चंद्र मोहन फोंदणी, अजय वल्लभ गौड, दीपा मलकोटी एवं सभी ब्लाकों के पदाधिकारी व सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।

About The Author