July 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गजा: वृक्षारोपण के साथ मनाया गया श्रीदेव सुमन बलिदान दिवस

डी पी उनियाल, गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा मे अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन का बलिदान दिवस वृक्षारोपण के साथ मनाया गया।

नगर पंचायत गजा, टिहरी रेंज वन विभाग अनुभाग गजा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी एलवी सदस्यों ने गजा से आगे इंटर कॉलेज के निकट बांज,तेज पत्ता, बांश,गुरियाल, भमोरा, आदि के पौधों का वृक्षारोपण किया।

पी एम श्री अटल उतकृष्ट इंटर कॉलेज गजा मे शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों के द्वारा फलदार व शोभादार पौधे लगाए गए,कालेज में श्रीदेव सुमन को पुष्पांजलि अर्पित की गई,वृक्षारोपण के बाद अमर शहीद,श्रीदेव सुमन को याद करते हुए अमर रहे के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।

इस अवसर पर अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, बन वीट अधिकारी बलवीर पंवार, विजय कुमार, हरेंद्र सिंह,विधिक सेवा प्राधिकरण के पी एलवी धीरजमणी उनियाल, श्रीमती सीमा चौहान, सभासद जसवंत सिंह चौहान, नगर पंचायत कर्मचारी दिनेश चौहान, बलवंत सिंह खाती, महेश सिंह, लखन पाल सिंह, गजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, रबी व अन्य लोग शामिल रहे, सभासद जसवंत सिंह चौहान के द्वारा पीपल का पौधा भी लगाया गया, जिसके चारों ओर ट्री गार्ड लगाया गया है।

About The Author