डी पी उनियाल, गजा: गजा चम्बा मोटरमार्ग पर से चोरी किए गए 32 पानी के लोहे के पाइपों को नरेंद्र नगर पुलिस ने माल सहित 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इन 32 लोहे के पाइपों की कीमत 10 लाख रुपये के लगभग बताया गया है।
नरेंद्र नगर थाने में जयराज सिंह खणका पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम साबली कोतवाली चम्बा द्वारा दिनांक 14 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोरों द्वारा बेमुंडा गजा पम्पिंग पेयजल योजना के 32 पानी के लोहे के पाइप ( 5 इंच मोटाई व 18 फिट लम्बाई) के गजा के निकट गजा डांडाचली मोटरमार्ग पर से चोरी किए गए हैं। जिसके आधार पर थाना नरेंद्र नगर मे मुकदमा अपराध संख्या 23/2026 धारा 303 (2) बी. एन. एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक यशवंत सिंह खत्री को सुपुर्द की गई ।
प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण मे चोरी किए गए माल की बरामदगी एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर रवाना किया गया, गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज / मैनुअल पुलिसिंग व सुरागरसी – पतारसी कर दिनांक 15 जुलाई को 2 शातिर अभियुक्तगण को चोरी किए गए शत प्रतिशत माल 32 पानी के लोहे के पाइपों व अन्य चोरी के माल के साथ सलेमपुर मंगलौर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम हरिद्वार से टिहरी के विभिन्न स्थानों चम्बा, खाड़ी, गजा आदि स्थानों में ईंट की सप्लाई का काम करते हैं, वापसी मे खाली ट्रक होने के कारण अतिरिक्त फायदे हेतु कबाड़ आदि ले जाते हैं। हमारे द्वारा 15 दिन पहले खाड़ी से 10 किलोमीटर आगे गजा की तरफ ईंट की सप्लाई की गई थी। उसी दिन हमारे द्वारा गजा मे जाकर उक्त पाइपों को देखा गया।
11 जुलाई को रात में चम्बा मे ईंट की सप्लाई की थी, 12 जुलाई वापसी मे रात्री में हमारे द्वारा ट्रक संख्या U. K. 14 CA 0974 मे उक्त 32 पाइप भरकर सीधे रुड़की कबाडी को बेचने ले जा रहे थे।
अभियुक्त गण 1- शहबान पुत्र सहजाद निवासी टाण्डा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार हाल निवासी सलेमपुर दादुपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष व दूसरा – उस्मान पुत्र एहसान निवासी टाण्डा भनेडा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा, उप नि. यशवंत खत्री, शांति प्रसाद डिमरी, मनीष रावत, रामकुमार, विवेक कुमार,थाना नरेंद्र नगर, उप निरीक्षक ओमकांत भूषण (प्रभारी सी आई यू शाखा), अशोक कुमार, विकास सैनी शामिल रहे। गजा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों कुंवर सिंह चौहान, ताजबीर सिंह खाती, सुनील चौहान, ठेकेदार जयराज खणका ने नरेंद्र नगर थाना पुलिस टीम व गजा पुलिस टीम को बधाई दी है कि तत्परता के साथ तुरंत शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया है।


More Stories
गजा: हरेला पर्व पर नगर पंचायत एवं वन विभाग ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण
व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी की नमामि गंगे इकाई द्वारा लोक पर्व हरेला के तहत बृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हरेला पर्व पर हुआ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन