Friday, October 17, 2025

समाचार

गजा: हिन्दू संगठन उतरे सड़कों पर, जन आक्रोश रैली निकाल कर सौंपा ज्ञापन

Img 20240822 183721

डी पी उनियाल गजा:  नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में सैकड़ों लोगों ने विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष रवि रावत, महामंत्री गजेन्द्र सिंह चौहान की अगुवाई में बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गजा बाजार से तहसील कार्यालय गजा तक रैली निकाली।

उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद बेलमति चौहान स्मारक पर एकत्रित होकर हाथों में तिरंगा व तख्तियां लेकर नारेबाजी की गई।

सभा का संचालन मंडल कारवां मनजीत सिंह रावत ने किया, रैली में नगर पंचायत गजा निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती, भाजपा जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, दिनेश सिंह खाती, मनीष सिंह रावत, अमित चौहान, सहित सैकड़ों व्यापारी, छात्र छात्राओं ने शिरकत की।

जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बंगलादेश में हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं,अंतरिम सरकार बनने के बाद भी वहां पर हिन्दुओं का कत्लेआम किया जा रहा है जो कि असहनीय है।

कहा कि भारत में भी हिन्दू बहन बेटियों के साथ रेप और मर्डर जैसी घटनाएं हो रही हैं , बाजार मुख्य चौराहे से रैली बाजार से होते हुए तहसील कार्यालय परिसर पहुंची, रैली में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा व तख्तियां लेकर नारेबाजी करते रहे। तहसील में पहुंच कर तहसीलदार गजा को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर जोत सिंह असवाल,विनेश सिंह चौहान,ऋषिराम , गम्भीर सिंह नयाल, पूरण सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह चौहान, आशीष चौहान,पुष्प पाल सिंह खाती, रविन्द्र सिंह रावत, दर्जनों महिला पुरुष शामिल हुए। रैली में पुलिस चौकी से धन सिंह उनियाल व सुरक्षा कर्मी भी साथ साथ चलते रहे ।

About The Author