गढ़वाल जल संस्थान में कार्यरत कर्मचारी की बिजली का करंट लगने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वाल जल संस्थान में कार्यरत कर्मचारी विपिन कुमार 28 वर्ष पुत्र रमेश कुमार निवासी खारा स्रोत थाना मुनि की रेती क्षेत्र टिहरी गढ़वाल की नाइट ड्यूटी संस्थान कर्यालय में थी।
शनिवार की सुबह 8 बजे वह घर जाने के लिए मुंह धोने के लिए नल पर जा रहा था, कि वहीं पर गली में रखें कूलर की तार से वह छू गया, जिससे निकले करंट से विपिन उसकी चपेट में आ गया। जिसने वहीं मौके पर दम तोड़ दिया। जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: जीएसटी कार्यालय के डाटा क्लर्क को 20 हजार की रिश्वत लेते,विजलेंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के दूसरे दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन