- कोटा में पंडित जी, मौलाना जी व सैनिक ने एक साथ ध्वजारोहण किया..
देवेंद्र सक्सेना,कोटा, 26 – 1-2026: 77 वें गणतन्त्र दिवस पर गांधी कालोनी कोटा में आदर्श नव युवक मंडल द्वारा गणतंत्र हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व सैनिक अनवर अली ने वंदेमातरम एवं भारत माता की जय का घोष किया।
प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान
77 वें गणतंत्र दिवस पर सैनिक नायक बृज मोहन, हवलदार पूर्ण चंद, सूबेदार अनवर अली,सुबेदार मुकेश, पुलिस अधिकारी दर्याव सिंह, गायत्री परिवार मीडिया प्रभारी व संस्कार भारती के महामंत्री देवेंद्र सक्सेना, पुजारी पंडित गिरिराज प्रसाद, मौलवी फारूक खान आदि का सम्मान किया गया।
प्रमुख वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये..
सैनिक बृज मोहन, पंडित गिरिराज, मौलाना फारुख खान , गायत्री परिवार व संस्कार भारती के वरिष्ठ देवेंद्र कुमार सक्सेना, पूर्व सैनिक मोहम्मद अनवर अली ने सम्बोधित किया सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, राष्ट्र हित सर्वोपरि पर बल दिया।
संयोजक टीम के समन्वयक हवलदार पूर्ण चंद यादव ने बताया कि समारोह को सफल बनाने में युवा अरूण थापा, गोपी चाचा, हवलदार श्याम सिंह,शरीफ भाई,जमीर अहमद,मांगेलाल, सत्यनारायण भारद्वाज, राज बाबू पाल, इंदरजीत तोमर, मदन भाई,मोहन लाल, भगवती भारद्वाज, आशा यादव, अंजलि,अखिला बानो शाबरा बानों, कीर्ति देवी, डाॅ 0 गौरव आदि नाम उल्लेखनीय है।


More Stories
हरिद्वार: बिजली बिलों पर सरचार्ज व स्मार्ट मीटर के विरोध में पदयात्रा निकालेंगी कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत
हरिद्वार: हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह के अन्तर्गत प्रेस क्लब में हुआ व्याख्यान माला का आयोजन
भारत 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर-प्रो. के.के. वर्मा